WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 गणेश जी को कई नाम से जाना जाता है जैसे बप्पा, विघ्नहर्ता, देवनायक, गजानन, एकदंत, विनायक ।  विश्व में भगवान गणेश जी के कई भक्त मौजूद है । इनके पिता की का नाम शंकर और माता का नाम पार्वती और छोटे भाई का नाम कार्तिकेय है । महर्षि वेदव्यास जी के साथ मिलकर गणेश जी ने हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ग्रन्थ महाभारत को लिखा था । 

गणेश जी की आरती करने के फायदे 


1:  गणेश भगवान का नाम लेने से घर में खुशहाली आती है ।

2: गणेश जी का पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है ।

3: कोई भी कार्य की शुरुवात गणेश जी के नाम से करने में सफलता मिलती है ।

Ganesh Aarti Pdf In Hindi


Ganesh Aarti Pdf In Hindi


जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदंत दयावंत, चारभुजा धारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥

पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जै गणेश, जै गणेश, जै गणेश देवा॥
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अपने निर्गुण स्वरूप को, गुणी गणेश गावूँ।
ब्रह्मा-विष्णु-शिव नमन करूँ, मन वाच कर्म सेवऊँ॥

भक्ति से भर दे जीवन को, सभी दुःख दूर करूँ।
मंगल मूर्ति गणेश की, आरती करूँ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

आरती करूँ गणेश की, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंदन स्वामी, सुख संपति पावै॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥



Other Article